{"_id":"6085b4da8ebc3e5918522e31","slug":"crop-got-harm-ranikhet-news-hld422646261","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से मकड़ों में प्याज के पौध की नर्सरी को हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से मकड़ों में प्याज के पौध की नर्सरी को हुआ नुकसान
विज्ञापन
रानीखेत के मकड़ों में ओलावृष्टि से बरबाद प्याज के पौध की नर्सरी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
बागेश्वर। जिले में रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। शनिवार रात को गरुड़ क्षेत्र में 10 मिमी बारिश हुई। अन्य स्थानों पर बादल छाये थे। वहीं मौसम साफ रहने के बाद तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई। हालांकि कपकोट के पिंडर घाटी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते अब भी लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
रविवार को जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर बारिश बंद होने के बाद किसानों ने भी राहत की सांस ली है। लगातार बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा था। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के वैज्ञानिक डॉ. कमल पांडेय ने बताया कि चटक धूप निकलने से गेहूं के काला पड़ने की संभावना भी कम हो जाएगी। (संवाद)
ओलावृष्टि से मकड़ों में प्याज की नर्सरी को नुकसान
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से लोगों को रविवार को राहत मिली। रविवार को दिन भर तेज धूप खिली रही। इससे पूर्व शनिवार की शाम हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। ओलावृष्टि ने विशेषकर खेतों में सब्जी, फसलों की पौध को रौंदकर रख दिया है। मकड़ों में प्याज की पौध की नर्सरी भी ओलों की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम नगर के अलावा आसपास के कई ग्रामीण इलाकों में अधिक ओलावृष्टि हुई। सब्जी उत्पादक ग्राम मकड़ों में भी जमकर ओलावृष्टि हुई। किसान पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि करीब आधे घंटे तक ओले गिरे। खेतों में बैगन, तुरई, ककड़ी सहित विभिन्न सब्जी फसलों की पौध नष्ट हुई। किसानों ने प्याज पौध की नर्सरी लगाई है। ओलों ने उसे भी रौंदकर रख दिया। (संवाद)