{"_id":"c8184854cbf1d97c8697f61eb4106b12","slug":"the-thieves-raided-three-houses-of-government-occurred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की आली के तीन घरों में चोरों का धावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकार की आली के तीन घरों में चोरों का धावा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौघानपाटा में मोबाइल की दुकान से हुई लाखों की चोरी का खुलासा होने से पहले ही चोरों ने गुरुवार रात नगर से लगे सरकार की आली गांव में तीन घरों के ताले तोड़कर छह लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के गहने, जेवरात, लैपटॉप आदि सामान उड़ा लिया।
विज्ञापन
लोगों ने पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए लोअर माल रोड में सड़क पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे बाद अधिकारियों के पहुंचने पर जाम खोला गया। नगर से लगे सरकार की आली गांव में गुरुवार रात चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ कर भीतर अलमारियों, अटैची, दीवान बेड में रखा सामान खंगाल दिया।
विज्ञापन
चोरी के समय तीनों घरों में कोई नहीं था। गांव की पूर्व प्रधान राधा बंगारी इन दिनों बेटे के साथ अमेरिका गई हैं। पड़ोसियों ने बताया कि चोर उनके घर से दस तोले से अधिक वजन के सोने के आभूषण, लैपटॉप, वीडियो कैमरा आदि सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाली कमला पंत भी घर बंद कर हल्द्वानी गई थी। चोरी की सूचना मिलने के बाद वह अल्मोड़ा लौटी। उन्होंने बताया कि चोर घर ने करीब चार तोला वजन के दो कुंडल, दो छोटी बाली, एक जोड़ी झुमके, मंगलसूत्र, लैपटॉप के साथ ही मंदिर में चढ़ावे की रखे करीब एक हजार रुपये चुरा ले गए।
तीसरे घर की मालकिन भी विवाह समारोह में बाहर गई हैं। पड़ोसियों के मुताबिक उनके घर से भी दो लाख से अधिक मूल्य का सामान चोरी होने की आशंका है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस को प्रात: सात बजे फोन पर चोरी की सूचना दी गई लेकिन पुलिस दिन में एक बजे तक भी मौके पर नहीं पहुंची।
इससे ग्रामीणों में आक्रोश छा गया। उन्होंने खोल्टा के पास सड़क में जाम लगा दिया। जाम कमी सूचना मिलने के बाद सीओ केबी पांडे, कोतवाल संजय गर्ब्याल, नायब तहसीलदार पीडी सनवाल आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस का फॉरेंसिक जांच दस्ता भी मौके पर पहुंचा। एसडीएम रिंकू बिष्ट भी पहुंच गई। अधिकारियों द्वारा चोरों को जल्द पकड़ने का आश्वासन मिलने पर लोगों ने करीब दो घंटे बाद जाम हटाया।
घनी बसासत वाले सरकार की आली गांव में एक ही रात में तीन घरों से लाखों की चोरी से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्राम प्रधान भागीरथी देवी, बीडीसी सदस्य प्रेमा किरमोलिया, महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता तिवारी, मंजू तिवारी, प्रेमा नेगी, प्रेमा तिवारी आदि ने डीएम को ज्ञापन देकर चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है। उन्होंने तीन दिन के भीतर मामले का खुलासा न होने पर आंदोलन करने का एलान किया है।
एक रात में ही गांव के तीन घरों से लाखों की चोरी मामले में गांव में रहने वाले किसी व्यक्ति के शामिल होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों ने उन घरों को ही निशाना बनाया, जिनमें रात को कोई मौजूद नहीं था। कमला पंत ने बताया कि वह 19 वर्षों से गांव में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि इस गांव में इतनी बड़ी चोरी पहली बार हुई है। उन्होंने घटना का खुलासा करके चोरों को जल्द पकड़ने की मांग की है।