फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Short circuit in the shop on fire

शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी

Thu, 04 Jun 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 04 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Short circuit in the shop on fire

करबला तिराहे पर गुरुवार रात जनरल स्टोर में आग भड़क गई। धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दुकान के पीछे कमरे में रहने वाले दुकान स्वामी को जगाया और आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड से दुकान का सामान और 30 हजार की नकदी जल गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन

करबला तिराहे पर पान सिंह लटवाल की जनरल स्टोर की दुकान है। दुकान के ऊपरी मंजिल में दुकान स्वामी रहते हैं। आसपास के दुकानदारों ने रात साढ़े 11 बजे दुकान से धुआं उठता देखा। उन्होंने दुकान स्वामी को सूचना दी और शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। दुकानदारों और आसपास के लोगों ने शटर का ताला तोड़ा तो अंदर आग की लपटें उठ रही थीं।
विज्ञापन

पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी पान सिंह लटवाल ने बताया कि अग्निकांड में दुकान केे भीतर गल्ले में रखी तीस हजार नकदी जल गई। इसके अलावा फ्रिज, पंखे, फर्नीचर, काउंटर समेत चार लाख रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित दुकानदार ने इस संबंध में थाना पुलिस को भी पत्र दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed