{"_id":"1292425b0bb41524c16179fb70de5c45","slug":"sent-to-prison-accused-of-minor-misdeeds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sat, 16 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी की मेडिकल जांच भी कराई। बता दें कि 17 वर्षीय किशोरी 13 मई की रात अपने कमरे में अकेली सोई थी।
विज्ञापन
इसी बीच आरोपी केशव भट्ट कमरे में घुस आया और उसने किशोरी का मुंह बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर उसका भाई कमरे में पहुंचा लेकिन तब तक आरोपी भाग निकला। इस मामले में पीड़िता के भाई ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना अल्मोड़ा में धारा 452, 376, 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन