{"_id":"649132de2f7bebf456cc4f298457cd0f","slug":"mobile-store-theft-revealed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दुकान में चोरी का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की दुकान में चोरी का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 21 Dec 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 नवंबर को नगर के चौघानपाटा में मोबाइल की दुकान से चोरी गए सामान से पुलिस ने करीब 4.60 लाख रुपये का माल बरामद किया है। शातिर चोर पुलिस को चकमा देकर काठगोदाम से फरार हो गए, पर चोरी का माल खरीदने वाले गोरखपुर निवासी पॉलीटेक्निक के छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को भी जल्द पकड़ लेने का दावा किया है।
विज्ञापन
कोतवाल संजय गर्ब्याल ने बताया कि सचदेवा मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स में 22 नवंबर की रात करीब पांच लाख रुपये से अधिक की चोरी हो गई थी। चोर दुकान में रखे मोबाइल सैट, लैपटॉप आदि ले उड़े थे। इस मामले को लेकर पुलिस की टीमें सक्रिय थीं। चोरी गए मोबाइल सैट के ईएमआई नंबर सर्विलांस में लगाए गए थे। सर्विलांस के आधार पर एक सैट की लोकेशन मुरादाबाद मिली।
विज्ञापन
इस सैट का उपयोग मुरादाबाद के आईएफटीएम पॉलीटेक्निक कालेज में मेकेनिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष का छात्र कुशाहगांव, भूपगढ़ गोरखपुर निवासी मुकेश कुमार कर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मुकेश ने बताया कि मुरादाबाद में एक नाई की दुकान पर दो लोग फोन सैट बेचने आए थे। वह उन्हें जानता नहीं था। 500 रुपये में उसने एक फोन खरीद लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मुकेश कुमार से फोन सैट बेचने वाले से कुछ और सामान खरीदने बावत फोन करवाया। विक्रेता (संभवत: मुख्य आरोपी) से माल लेकर काठगोदाम आने को कहा। कोतवाल ने बताया कि 19 दिसंबर शाम पुलिस टीम मुकेश को लेकर काठगोदाम पहुंची थी। तय समय पर दो लोग माल की डिलीवरी करने पहुंचे, लेकिन शक हो जाने से थैला छोड़ कर भाग गए।
पुलिस ने बताया कि थैले से माइक्रोमैक्स कंपनी के 30, सैमसंग के सात, लावा कंपनी के छह मोबाइल सैट, एक लैपटॉप बरामद किया गया। यह सभी सामान सचदेवा मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से चोरी किया गया था। पुलिस ने बताया कि मुकेश को धारा 457, 380, 411 में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुख्य आरोपियों के बारे में पुलिस ने ठोस सबूत जुटा लिए हैं और वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।