फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Maoists threw pamphlets written comment on Modi!

माओवादियों ने फेंके मोदी पर टिप्पणी लिखे पर्चे!

Sat, 02 May 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
Maoists threw pamphlets written comment on Modi!

सोमेश्वर के बाद अल्मोड़ा में भी माओवाद के समर्थन में कई जगह पर्चे मिले। इन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी के साथ ही शराब के ठेकों को ध्वस्त करो, उत्तराखंड में जनयुद्ध तेज करो, भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ फेंको जैसे नारे लिखे मिले। पुलिस ने कुछ पर्चे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शुक्रवार रात गुपचुप तरीके से अज्ञात लोगों ने अल्मोड़ा में एडम्स इंटर कालेज, लाला बाजार और माल रोड में कुछ  दुकानों के बाहर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के नाम से पर्चे फेंके। इनमें वही भाषा लिखी है जो तीन दिन पहले सोमेश्वर में फेंके गए पर्चों में लिखी थी। पर्चों में प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा गया है कि मोदी सरकार ने किसानों की जमीनें पूंजीपतियों को कौड़ी के भाव बेचने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन किया।
विज्ञापन

लोगों से माओवादी पार्टी में शामिल होकर की भी अपील की गई। इधर पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल ने कहा है कि पर्चे फेंकने वाले तत्वों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। जांच के बाद शरारती तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed