फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   In-law and brother-in-law beat

 मृतका के मायके वालों ने ससुर और जेठ को धुना

Sat, 23 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो, अमर उजाला रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 23 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
In-law and brother-in-law beat
ससुर और जेठ की धुनाई - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मटीला गांव में महिला की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के मंगचौड़ा मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के ससुर और जेठ सहित कई लोगों की जमकर धुनाई कर डाली। लगभग डेढ़ घंटे तक गरमागरमी का माहौल रहा। बाद में एएसपी करुणा भारती और संयुक्त मजिस्ट्रेट ने जांच का आश्वासन दिया इसके बाद मामला शांत हुआ। मृतका के चाचा ने एसडीएम को ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मटीला गांव के प्रधान पूरन सिंह की बहू पुष्पा देवी (25) पत्नी वीरेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे घास लेने की बात कहकर जंगल गई थी पर देर शाम तक घर नहीं लौटी। बुधवार को ससुर पूरन सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार की सुबह पुष्पा का शव गांव के समीप खरकिया के जंगल में काफल के पेड़  पर लटका मिला। शुक्रवार की सुबह शव का यहां राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा था, इसी दौरान मृतका पुष्पा के मायके  मंगचौड़ा से सैकड़ों की तादात में महिलाएं और पुरुष अस्पताल आ धमके।
विज्ञापन


यहां उन्होंने ससुरालियों पर पुष्पा की हत्या करने का आरोप लगाया। ससुर भूपाल सिंह और जेठ प्रधान पूरन सिंह ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़  दोनों पर टूट पड़ी, दोनों को बुरी तरह से घायल कर दिया। बीच बचाव में आ रहे लोगों को भी आक्रोशित महिलाओं ने नहीं बख्शा। सभी की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। वृद्ध ससुर को बमुश्किल आक्रोशित भीड़ की चंगुल से छुड़ाया गया। बताया गया है कि आक्रोशित भीड़ को देखते हुए मृतका का पति वीरेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे प्रशासनिक अधिकारियों को भी ग्रामीणों ने खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार मौके पर पहुंचे, उनकी भी नहीं सुनी गई। बाद में एएसपी करुणा भारती को मौके पर आना पड़ा। उन्होंने भीड़ को तीतर-बितर किया और इस मामले में सार्थक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने। इधर पोस्टमार्टम करने के बाद डा. केके पांडेय ने बताया कि शव तीन से चार दिन पुराना है।


शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं थे। प्रथम दृष्टिया मौत लटकने से ही हुई प्रतीत हो रही है। अलबत्ता बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। इधर, महिला के चाचा खीम सिंह मेहरा ने पुष्पा के ससुर भूपाल सिंह, पूरन सिंह, पति विरेंद्र सिंह, जेठानी खष्टी देवी और देवर कुवेर सिंह के खिलाफ दहेज हत्या के लिए प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed