{"_id":"42ac8873895fafd3f7df9a6fcffbed9f","slug":"crashed-into-mountainous-centro-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से टकराई सेंट्रो, परिवार समेत एई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहाड़ी से टकराई सेंट्रो, परिवार समेत एई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौसानी मार्ग पर ल्वेशाल के पास किताड़ी बैंड पर सेंट्रो कार पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, उनकी पत्नी बच्चे और चालक घायल हो गया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी ले जाया गया।
विज्ञापन
सेंट्रो कार (यूके-05-3213) में सिंचाई विभाग उपखंड गरुड़ के सहायक अभियंता डीसी नैनवाल परिवार सहित अल्मोड़ा से गरुड़ की तरफ जा रहे थे। ल्वेशाल के पास किताड़ी बैंड में उनकी सेंट्रो कार असंतुलित होकर पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में डीसी नैनवाल के अलावा उनकी पत्नी चंद्रा नैनवाल, सात वर्षीय पुत्री सिया नैनवाल और डेढ़ साल पुत्री पीहू नैनवाल, ड्राइवर गुमान सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना के समय वहां से कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण बागेश्वर की ओर जा रहे थे। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए अपने वाहन से कौसानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन