{"_id":"bc36d529076b573011e8cd747b80ad57","slug":"coming-from-bageshwar-dropped-cantor-shipra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर से आ रहा कैंटर शिप्रा में गिरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागेश्वर से आ रहा कैंटर शिप्रा में गिरा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Sun, 26 Apr 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर रातीघाट के पास शनिवार देर रात खड़िया से लदा कैंटर शिप्रा में गिर गया, जिससे धारचूला निवासी कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। क्रेन से ट्रक हटाकर शव निकाला गया।
विज्ञापन
बागेश्वर से हल्द्वानी को खड़िया लेकर जा रहा कैंटर (यूके 04 सीए-5796) जैसे ही शनिवार देर शाम रातीघाट के पास पहुंचा, तभी अनियंत्रित होकर एनएच से सौ मीटर नीचे शिप्रा में जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक गोविंद सिंह (40) पुत्र प्रताप सिंह निवासी बरम धारचूला की कैंटर के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना रविवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे खैरना पुलिस को मिली। चौकी प्रभारी देवनाथ गोस्वामी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर चालक का शव ट्रक के नीचे दबा होने के कारण उसे निकाला नहीं जा सका, बाद में ट्रक को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई, तब कहीं कई घंटे बाद रविवार शाम पांच बजे चालक के शव निकाला जा सका।
विज्ञापन
क्रेन लगी होने के कारण एनएच पर घंटे भर तक यातायात ठप भी रहा। सूचना पर तहसीलदार नितेश डागर भी मौके पर पहुंची। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।
विज्ञापन