{"_id":"95583ffbe4ada2222fecb7fa782d65ad","slug":"burglars-broke-the-locks-of-the-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने विश्वनाथ मार्ग में दुकान के ताले तोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने विश्वनाथ मार्ग में दुकान के ताले तोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 16 Jan 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
नगर के बाद अब चोर ग्रामीण क्षेत्रों में भी सक्रिय हो गए हैं। चोरों ने बृहस्पतिवार रात विश्वनाथ मार्ग में गैस गोदाम के समीप एक दुकान के ताले तोड़ डाले और सामान चुरा ले गए। इससे पूर्व नगर में हुई आधा दर्ज से अधिक चोरियों का अब तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विश्वनाथ मार्ग में गैस गोदाम के पास कुंदन सिंह बोरा की चाय की दुकान है। चोरों ने रात को दुकान के ताले तोड़ डाले। दुकान स्वामी ने शुक्रवार सुबह राजस्व उप निरीक्षक ढौरा बलवंत सिंह देवड़ी को सूचना दी। राजस्व उप निरीक्षक ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि चोर ने गैस में आग सेंकी और मिठाई खा गए। उन्होंने बताया कि व्यापारी ने कोई तहरीर नहीं दी। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
इधर नगर क्षेत्र में पिछले कुछ माहों में आधा दर्जन से अधिक घरों में चोरियों हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस इन चोरियों का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में भय और रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से पिछले दिनों हुई चोरियों का पर्दाफाश कर ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन