फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   छात्र के साथ मारपीट की नहीं हुई पुष्टि

छात्र के साथ मारपीट की नहीं हुई पुष्टि

Wed, 28 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
छात्र के साथ मारपीट की नहीं हुई पुष्टि
अल्मोड़ा। शिक्षक द्वारा कक्षा छह के छात्र के साथ कथित मारपीट करने की शिकायत के मामले की जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद और राजस्व उप निरीक्षक कोटुली नरेंद्र सिंह बिष्ट आज राजकीय हाइस्कूल चमुवां जांच के लिए पहुंचे। छात्र के साथ मारपीट की किसी भी बच्चे और शिक्षक ने पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिता भुवन पांडे ने शिकायत की थी कि शिक्षक द्वारा कक्षा छह में अध्ययनरत उनके पुत्र महिमन के साथ मारपीट की गई, जिसके चलते वह अगस्त माह से विद्यालय नहीं आ रहा था। पिता ने पुत्र के लिए सुरक्षा की गुहार लगाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। जांच के लिए आज जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद और राजस्व उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट आज विद्यालय पहुंचे थे।
विज्ञापन

डीईओ चंद ने बताया कि छात्र के साथ मारपीट होने की किसी भी शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने पुष्टि नहीं की। हालांकि यह बात सामने आई की महिमन का पूर्व में किसी बच्चे के साथ विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि छात्र के पिता से महिमन को विद्यालय भेजने को कहा गया है और उसे परीक्षाएं भी दिलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री चंद ने विद्यालय में मध्याहन भोजन का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विदाई समारोह में भी डीईओ ने भाग लिया। उन्होंने विद्यर्थियों से एकाग्रता से बोर्ड परीक्षा देने को कहा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक संतोष गड़कोटी, शिक्षकों, छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed