फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एसएसपी ने सुरक्षा गार्ड नहीं होने पर बैंकों को नोटिस जारी किए

एसएसपी ने सुरक्षा गार्ड नहीं होने पर बैंकों को नोटिस जारी किए

Sun, 30 Sep 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी ने सुरक्षा गार्ड नहीं होने पर बैंकों को नोटिस जारी किए

विज्ञापन
अल्मोड़ा। साइबर अपराध के जरिए लोगों के खातों से पैसे निकालने के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसएसपी पी रेणुुका देवी ने जिन बैंकों के एटीएम में सुरक्षा गार्ड नहीं है उन बैंकों को नोटिस जारी कर दिए हैं।


दरअसल साइबर अपराध के शातिर गिरोह ने दो दिन पूर्व एनटीडी निवासी एक महिला सरोज भोज के खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा दो अन्य लोगों लोगों से भी खाते के बारे में जानकारी लेकर पैसे ट्रांसफर कर लिए। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पिछले साल एटीएम कार्ड की क्लोनिंग के जरिए खाते से पैसा निकालने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए यूपी के गोंडा से एक अपराधी को पकड़ा भी था। इधर प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बीच गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। पुलिस को इस बीच बाहरी जिलों के कुछ अपराधी किस्म के लोग बैंक एटीएमों के पास दिखाई भी दिए। जिसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed