फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नोएडा की कंपनी ईबिज के बारे में जांच शुरू

नोएडा की कंपनी ईबिज के बारे में जांच शुरू

Fri, 20 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
नोएडा की कंपनी ईबिज के बारे में जांच शुरू

विज्ञापन
अल्मोड़ा। ऑनलाइन कंपनी में पैसा लगाकर छात्रों को जोड़ने और पैसा कमाने की योजना में शामिल 10 छात्र-छात्राओं से पुलिस ने नोएडा की कंपनी ईबिज से संबंधित कागज मंगवा लिए हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस की एक टीम नोएडा स्थित ईबिज कंपनी के बारे में जानकारी ले रही है। इसके लिए नोएडा पुलिस से संपर्क कर कंपनी के कामकाज का ब्यौरा मंगाया जा रहा है।

दरअसल काफी लंबे समय से कुछ स्थानीय कालेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं नगर के पार्कों में बैठकर ईबिज नाम की ऑनलाइन कंपनी के बारे में अन्य युवाओं को भी जोड़ रहे थे। एसएसपी पी रेणुका देवी को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस की एक टीम को मौके पर जाकर वस्तु स्थिति देखने के निर्देश दिए थे। इस दौरान पुलिस की टीम बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित एक पार्क में ईबिज कंपनी को लेकर सेमिनार कर रहे करीब 10 छात्र-छात्राओं को पकड़कर थाने ले आई थी। तब देर रात तक उनसे पूछताछ होती रही।
विज्ञापन


छात्रों ने तब बताया कि ऑनलाइन से जुड़ने वाले छात्र-छात्राओं से 16800 रुपये लेने के बाद उन्हें ऑनलाइन कंप्यूटर कोर्स सिखाने और अन्य लोगों को भी इसमें जोड़ने पर कमीशन के रूप में कुछ पैसा कंपनी द्वारा दिए जाने का आश्वासन मिल रहा था। इस मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी एसएसआई नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि ई मार्केटिंग से संबंधित चल रहे गोरखधंधे को लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी से ऑनलाइन जुड़े छात्रों से ईबिज कंपनी से संबंधित कागज मंगवा लिये हैं। जिसका अध्ययन किया जा रहा है। इसके अलावा नोएडा की ईबिज कंपनी के बारे में भी पूरी जानकारी ली जा रही है। इसके लिए नोएडा पुलिस से संपर्क कर कंपनी के बारे में सारी जानकारी लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed