{"_id":"59ca8bbb4f1c1bac538b48d3","slug":"31506446267-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में मारपीट, लोगों ने घेरकर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिल्मी स्टाइल में मारपीट, लोगों ने घेरकर पुलिस के हवाले किया
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति को फिल्मी स्टाइल में जीप से रगड़ते हुए ले जाने वाले दो आरोपियों को धारानौला में लोगों ने घेरकर पुलिस के हवाले कर दिया। इसमें एक आरोपी दूध का कारोबार करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक टैक्सी चालक धीरज नेगी का किसी बात को लेकर दुग्ध व्यवसायी चिरंजीव कुमार चौहान पुत्र दीवान सिंह चौहान निवासी चौघानपाटा के साथ मामूली विवाद हुआ था।
मंगलवार को चिरंजीव कुमार अपने साथी राजेंद्र सिंह मर्तोलिया पुत्र जगदीश मर्तोलिया निवासी धार की तूनी को साथ लेकर धारानौला के पास से गुजर रहा था, तभी धीरज नेगी के साथ उनकी दोबारा कहासुनी हो गई। इस पर चिरंजीव चौहान और राजेंद्र सिंह मर्तोलिया ने धीरज नेगी का हाथ पकड़ लिया और जीप चलाते हुए उसे फिल्मी स्टाइल में अपने साथ दौड़ाने लगे। यह नजारा देख धारानौला स्टेशन के पास सड़क पर जमा लोगों ने जीप को घेर लिया और धीरज को छुड़ाया। जिससे धीरज बाल-बाल बच गया। इसके बाद आक्रोशित लोग दोनों आरोपियों को घेरकर थाने ले आए। थाने में भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 323, 504,365 के तहत मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।