{"_id":"5aac10144f1c1bbf758b5c7f","slug":"201521225748-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने पर डीएल होंगे निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवर लोडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने पर डीएल होंगे निरस्त
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी ने बीट पुलिसिंग को रात्रि में गश्त तेज करने, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रात में सवारी वाहनों की चेकिंग करने और नगर में लगाए गए सीसीटीवी को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ओवर लोडिंग करने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही उनका डीएल निरस्त करने के भी निर्देश दिए।
पुलिस कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी की थानेवार समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित विवेचनाओं में तेजी लाने, वांछित अपराधियों, सम्मन आदि पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर में फायर हेडेंट को चेक कर ठीक करने, ग्राम प्रहरियों के साथ समय-समय पर बैठक करने के भी निर्देश दिए। मादक पदार्थों की तस्करी पर उन्होंने नेटवर्क का पता लगाने और एटीएम धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस लाइन सभागार में मासिक सम्मेलन भी आयोजित किया गया। इस मौके पर फरवरी में अच्छा कार्य करने पर भतरौंजखान थाने के कांस्टेबल अजीत कुमार को महीने का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित किया गया। बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, सीओ दूरसंचार राजीव कुमार, एसपीओ भूपेंद्र जोशी, शेखर चंद्र नैनवाल, राहुल गौतम, कमल सिंह पवार के अलावा थाना और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।