फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   मोबाइल चोरी में पकड़ी गई महिला की नौकरी भी गई

मोबाइल चोरी में पकड़ी गई महिला की नौकरी भी गई

Sat, 15 Sep 2018 11:55 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी में पकड़ी गई महिला की नौकरी भी गई

विज्ञापन
अल्मोड़ा। मोबाइल की दुकान में महिला द्वारा चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को महिला ने खुद दुकान में पहुंचकर दुकान स्वामी को मोबाइल वापस कर दिया और माफी मांगकर जान छुड़ाई। यह भी पता लगा है कि महिला किसी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी का काम करती थी। जब चोरी का वीडियो स्कूल स्वामी ने देखा तो उसने महिला को नौकरी से भी निकाल दिया है।


बता दें कि बुधवार दिन में लाला बाजार में अब्दुल कलाम की मोबाइल की दुकान से एक महिला ने काउंटर में रखा मोबाइल चुरा लिया था। दुकान में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। उसके बाद यह वीडियो पूरे शहर में वायरल हो गया था। बताया गया है कि यह महिला एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी का कार्य करके गुजारा करती थी। स्कूल स्वामी ने भी चोरी की वीडियो क्लीपिंग में महिला को पहचान लिया और शनिवार को उसे नौकरी से बाहर कर दिया। बाद में महिला डरते हुए दुकान स्वामी के पास पहुंची और मोबाइल वापस करने के साथ ही माफी मांग ली। इस पर दुकान स्वामी ने भी उसे माफ कर दिया और थाने में दी गई अपनी तहरीर वापस ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed