फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अपहरण की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप

अपहरण की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप

Tue, 10 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अपहरण की सूचना पर पुलिस में मचा हड़कंप
अल्मोड़ा। दो लोगों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की पत्नी ने थाने में अपने पति के अपहरण की सूचना दे दी। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार रात कथित अपहरणकर्ताओं की खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने रात में लापता व्यक्ति को बरामद भी कर लिया, लेकिन जांच में यह मामला लेनदेन का निकला। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात खत्याड़ी निवासी गीता पुरोहित पत्नी मोहन चंद्र पुरोहित ने थाने में पहुंच कर पुलिस को बताया कि उनके पति लापता हैं। महिला ने जीवन सिंह बिष्ट और हरेंद्र सिंह मेर के खिलाफ पति का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। अपहरण की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तहरीर में दर्ज जीवन सिंह और हरेंद्र सिंह मेर के बारे में सूचना एकत्र की और कोतवाल चंद्र मोहन ने पुलिस की टीम को रात में ही जीवन सिंह बिष्ट और हरेंद्र सिंह मेर के घर खोजबीन करने भेजा।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि खोया हुआ व्यक्ति इस दौरान जीवन सिंह बिष्ट के घर में मिला और इस दौरान हरेंद्र सिंह मेर भी वहीं मौजूद था। तीनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस तीनों लोगों को रात में ही थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया। कोतवाल ने बताया कि अपहरण की खबर झूठी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed