{"_id":"5995cecf4f1c1b2a518b470f","slug":"181502990031-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा सूमो खाई में गिरी, छह महिलाओं समेत 10 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाटा सूमो खाई में गिरी, छह महिलाओं समेत 10 घायल
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। चनौदा से सोमेश्वर की तरफ जा रही एक टाटा सूमो सोमेश्वर से पहले आईटीआई के पास 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। टाटा सूमो में छह महिलाओं समेत 11 लोग सवार थे। सूमो में सवार सभी लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें कुछ लोगों को देर रात तक अल्मोड़ा रेफर करने की तैयारी चल रही है।
जानकारी के मुताबिक टाटा सूमो संख्या यूके 02,टीए 0739 बृहस्पतिवार शाम को चनौदा से सोमेश्वर की तरफ आ रही थी। इस बीच आईटीआई के निकट चालक नियंत्रण खो बैठा और सूमो करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहनों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। घायलों में सुनीता देवी (45), आशा बिष्ट (45), लता देवी (23), तुलसी देवी (44), मंजू राणा (30), ममता बोरा (28), हिमांशु भाकुनी (21), चंद्रा खर्कवाल (10), नवी साह (6) और सुमित राणा (3) शामिल हैं। डाक्टरों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए अल्मोड़ा रेफर किया जाएगा। चालक मनोज सिंह का कहना है कि स्टेयरिंग जाम हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।