फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   तोड़ फोड़ की घटना के बाद एसडीएम ने किया गांधी कुटिया का निरीक्षण

तोड़ फोड़ की घटना के बाद एसडीएम ने किया गांधी कुटिया का निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
तोड़ फोड़ की घटना के बाद एसडीएम ने किया गांधी कुटिया का निरीक्षण

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत स्थित ऐतिहासिक गांधी कुटिया में दो अक्तूबर को तोड़फोड़ के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से लोगों में गुस्सा है। इसलिए एसडीएम गौरव चटवाल ने गांधी कुटीर सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को कुटिया का निरीक्षण किया।


लोगों ने उन्हें बताया कि वर्ष 1929 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी यहां तीन दिनी प्रवास पर पहुंचे थे और उन्होंने आजादी के लिए लोगों में जोश भरा था। इसलिए एसडीएम ने गांधी कुटिया वाली भूमि का निरीक्षण कर राजस्व अभिलेखों से भी मिलान किया। लोगों ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। कार्रवाई न होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पूर्व एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट और समिति की मांगों को डीएम के सम्मुख रखा जाएगा। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, अपर मुख्य अधिकारी एलएम टम्टा, कैलाश पांडे, हीरा रावत, बसंत नेगी, मनोज पाठक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed