{"_id":"5936dba64f1c1b7f2e8b4591","slug":"149676741320-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाई, ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाई, ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने फांसी लगाई, ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा
अल्मोड़ा। निकटवर्ती बर्शिमी गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बग्वान हल्दिपानी रानीखेत निवासी पूरन सिंह की पुत्री कविता (26) का विवाह चार साल पहले बर्शिमी निवासी नवीन लटवाल के साथ हुआ। मृतका के पिता का आरोप है कि ससुराल वाले शुरू से ही उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। यह बात उसने पूर्व में बताई थी। सोमवार की रात उसने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की तीन साल और चार माह की दो बेटियां भी हैं। मृतका के पिता पूरन सिंह ने कविता के पति नवीन लटवाल, पिता मदन सिंह और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि पुत्री की मौत के पीछे इन नामजद लोगों का हाथ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।