{"_id":"5b07041c4f1c1bfa6e8b46af","slug":"141527186460-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के कान में थप्पड़ जड़ने के मामले में एचओडी के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र के कान में थप्पड़ जड़ने के मामले में एचओडी के खिलाफ मुकदमा
Updated Thu, 24 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में कंप्यूटर साइंस के तृतीय वर्ष के एक छात्र को पीटने के मामले में पुलिस ने कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद छात्र ने पिछले माह अल्मोड़ा आकर एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि शिक्षक के थप्पड़ मारने से छात्र के कान का परदा फट गया।
अल्मोड़ा तहसील के देवड़ा गांव निवासी गोविंद देवड़ी राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष का छात्र है। उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका आरोप है कि पांच अप्रैल को वह कंप्यूटर साइंस की क्लास में कुछ देरी से पहुंचा। इससे नाराज विभागाध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे ने देरी से आने का कारण जाने बिना ही उसे बाएं कान में तेज थप्पड़ मार दिया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में प्राथमिक उपचार करवाया। वहां के डॉक्टर ने कान का पर्दा फटने की जानकारी दी। जब उसने एचओडी पांडे को कान का परदा फटने की जानकारी दी तो आरोप है कि उन्होंने दूसरे कान में भी थप्पड़ मारने की धमकी दे डाली। इसलिए गोविंद ने छह अप्रैल को अल्मोड़ा आकर जिला अस्पताल में चेकअप करवाया। इसमें कान का परदा फटने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसने एसएसपी पी रेणुका देवी से मुलाकात कर शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर जांच के बाद थानाध्यक्ष ने द्वाराहाट ने एचओडी पांडे के खिलाफ धारा 325, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
छात्र ने थप्पड़ से कान का परदा फटने का आरोप लगाया
राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट का मामला, एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई