फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime news: students got injured in district.

Almora News: अल्मोड़ा में खाई में गिरी कार, शिक्षक सहित सात विद्यार्थी घायल

Thu, 05 Oct 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 05 Oct 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Crime news: students got injured in district.
अल्मोड़ा। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सात विद्यार्थियों को ले जा रहे शिक्षक की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। हादसे में सभी आठ लोग घायल हो गए। गंभीर हालत को देखते हुए तीन विद्यार्थियों को हल्द्वानी रेफर किया गया है जबकि अन्य का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लमगड़ा विकासखंड के सीआरसी खेरदा में विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होना था। सुबह ऑफिसर कॉलोनी अल्मोड़ा निवासी शिक्षक प्रकाश चंद्र जोशी (45) प्राथमिक विद्यालय ठाठ मटेना से सात विद्यार्थियों को अपनी कार में बैठाकर प्रतियोगिता के लिए ले गए। नौ किमी दूर टाटीक हेलीपैड के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। फलसीमा आईटीआई को जाने वाले विद्यार्थियों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। पुलिस ने खाई में उतरकर घायलों को निकाला और निजी वाहन व एंबुलेंस की मदद से बेस अस्पताल पहुंचाया। एमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन छात्र दक्ष, आयुष और पीयूष हल्द्वानी रेफर किया गया है। तीनों की हड्डी टूट गईं और सिर में भी गंभीर चोट है। शिक्षक सहित अन्य विद्यार्थियों को भी खासी चोट आई है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। सीओ विमल प्रसाद ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


ये हुए घायल
शिक्षक प्रकाश चंद्र जोशी
लीला आर्य कक्षा तीन
दक्ष नैनवाल कक्षा चार
मयंक पाली कक्षा चार
दीपांशु आर्य कक्षा चार
नेहा आर्य कक्षा पांच
आयुष आर्य कक्षा पांच
पियूष आर्य कक्षा पांच
अस्पताल पहुंचे परिजन तो मच गई चीख-पुकार
अल्मोड़ा। कार दुर्घटना में बच्चों के घायल होने की सूचना पर परिजनों ने बेस अस्पताल पहुंच गए। बच्चों को लहुलुहान हालत में देखते ही चीख-पुकार मच गई। वे चिकित्सकों से बेहतर उपचार करने की गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और रेखा आर्या ने घायलों का हाल जाना
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और रेखा आर्या भी बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा पहुंचे थे। उन्हें कार दुर्घटना में विद्यार्थियों के घायल होने की सूचना मिली तो दोनों बेस अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना। दोनों ने अस्पताल प्रबंधन को विद्यार्थियों और शिक्षक का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। डीएम विनीत तोमर ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके परिजनों से वार्ता की।
न्यूरोलॉजिस्ट होता तो नहीं लगानी पड़ती हल्द्वानी की दौड़
अल्मोड़ा। कार दुर्घटना ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलने का काम किया है। करोड़ों से खुले मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित बेस अस्पताल में घायल विद्यार्थियों और उनके परिजनों को बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से जूझना पड़ा। तीन विद्यार्थियों को सिर में गंभीर चोट थी। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी चोट की सही स्थिति का पता लगाकर उनका उपचार करने के लिए न्यूरोलॉजिस्ट की जरूरत थी। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा तो उपलब्ध है, लेकिन रिपोर्ट जांचने के बाद जरूरी उपचार के लिए न्यूरोलॉजिस्ट नहीं है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन के लिए तीनों विद्यार्थियों को मजबूरन हल्द्वानी रेफर करना पड़ा। यदि स्थानीय स्तर पर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों की मशीन स्थापित करने के साथ न्यूरोलॉजिस्ट की तैनाती होती तो विद्यार्थियों और उनके परिजनों को हल्द्वानी की दौड़ न लगानी पड़ती। संवाद



दक्ष की हालत गंभीर

हल्द्वानी। एसटीएच में भर्ती तीनों बच्चों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दक्ष के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे खून भी चढ़ाया गया। िलहाल उसे एआईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आयुष और पीयूष पिलानी न्यूरोवार्ड में भर्ती किया गया है। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने अस्पताल प्रशासन को बेहतरीन उपचार करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed