{"_id":"6844819d8d5dde2d2e08a404","slug":"crime-news-in-district-almora-news-c-232-1-ksp1005-129155-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: धोखे से गांव बुलाकर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: धोखे से गांव बुलाकर मारपीट का आरोप
Sat, 07 Jun 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गाजियाबाद निवासी एक युवक ने धोखे से घर बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने भतरौंजखान थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
रवि कुमार निवासी हाउस नंबर 635 न्यू अजंता पार्क खोडा (नियर राज बिल्डर) खोडा कॉलोनी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी रवि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मोटर साइकिल सुधारने का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। उनकी शादी भावना बिष्ट से हुई है।उनकी तीन साल की एक लड़की है।
उनकी पत्नी भावना बिष्ट अपने परिवार माता पिता और भाई के साथ 10 मई को अपने गांव ढोडी फेर भतरौंजखान आई हुई थी। 14 मई को सुबह 8.30 वह पत्नी के गांव पहुंचे। उनकी पत्नी की बहन ने पानी पिलाया उसी वक्त भावना बिष्ट के पिता फकीर सिंह की भाभी कांति, उनके पति बालम सिंह और उनके लड़के कपिल ने पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्हें जातिसूचक गाली भी दी गई। उनका बैग घर से बाहर फेंक दिया और काफी हंगामा किया।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव किया और बगल के घर में छिपा दिया। दूसरे दिन सुबह की गाड़ी से दिल्ली भेज दिया। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष का कहना है कि सुशील कुमार का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।