{"_id":"684091e28a50a2f08b059e63","slug":"crime-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1005-129009-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दुकानों से पॉलिथीन जब्त की, 14 से वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दुकानों से पॉलिथीन जब्त की, 14 से वसूला जुर्माना
Thu, 05 Jun 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां नगर पंचायत की टीम ने बुधवार को दुकानों में औचक छापा मारा और प्रतिबंधित प्लास्टिक की चेकिंग की। कुछ दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन और डिस्पोजल सामग्री जब्त की और 14 दुकानदारों से जुर्माना वसूला। औचक चेकिंग से दुकानदारों में खलबली मच गई।
चेकिंग में कुल 9.400 किलोृ पॉलिथीन और डिस्पोजल सामग्री जब्त की। कुल 14 दुकानदारों से 3700 रुपये की धनराशि जुर्माने के रूप में वसूली।
चेकिंग अभियान के दौरान व्यापारियों को भविष्य में पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी। चेकिंग अभियान टीम ने सड़कों, गलियों और नालियों में किए गए अतिक्रमण की स्थिति भी चेक की। कई जगह व्यापारियों का अतिक्रमण पाया।
उन्हें चेतावनी दी कि अतिक्रमण को हटा लिया जाए। अभियान में नगर पंचायत ईओ जीवन सिंह रावत, कर संग्रहकर्ता मुकेश मठपाल, मनीष कुमार चौधरी, दीप चंद्र भट्ट, ललित सिंह, हिमांशु साह आदि कर्मचारी शामिल रहे।