फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime news in district.

Almora News: छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो का मुकदमा दर्ज

Wed, 11 Sep 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 11 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
अल्मोड़ा। जिले के सल्ट विकास खंड के एक स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक पीपेंद्र कुमार के खिलाफ भतरौंजखान थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभिभावकों की शिकायत के आधार पर सल्ट के खंड शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले सल्ट विकास खंड के एक स्कूल की छात्राओं ने अपने अभिभावकों से विद्यालय के ही एक शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ किए जाने की शिकायत की थी। मामले को लेकर अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया था और जांच के लिए पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया था। खंड शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में संबंधित प्रधानाचार्य से आख्या मांगी थी। खंड शिक्षा अधिकारी सल्ट हरेंद्र साह ने जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ भतरौंजखान थाने में तहरीर दी। बीईओ हरेंद्र साह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध विभागीय जांच के लिए उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

उधर, एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के तथ्यों पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed