{"_id":"65171a7e8fa5cdca610d3d64","slug":"crime-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1001-3521-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: उधारी की रकम मांगी तो कर दिया कैंची से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: उधारी की रकम मांगी तो कर दिया कैंची से हमला
Sat, 30 Sep 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। धारानौला में उधारी की रकम मांगने पर ग्राहक ने दुकानदार पर कैंची से हमला कर दिया। इस घटना में दुकानदार घायल हो गया और जान बचाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को धारानौला स्थित चीनाखान निवासी मनीष कुमार पांडे अपनी दुकान में बैठा था। इसी दौरान दुकान में पहुंचे मकेड़ी निवासी भगवान सिंह से उसने उधारी की रकम मांगी। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद