फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime Meeting By SSP in Almora

आपदा उपकरणों को तैयारी की हालत में रखें:एसएसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crime Meeting By SSP in Almora
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी के तहत अपराधों की कार्रवाई की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसएसपी ने बरसात के दिनों में आपदा की आशंका के मद्देनजर तैयार रहने पर जोर दिया। इस दौरान लंबित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण समेत तमाम निर्देश दिए।
एसएसपी ने बीते माह के अपराधों की समीक्षा करते हुए लंबित विवेचनाओं, मुकदमों, शिकायतों, वारंट, नोटिस आदि का समय पर निस्तारण करने और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब बरसात में आपदा को लेकर भी पुलिस सचेत रहे। आपदा उपकरणों को चैक कर तैयारी हालत में रखा जाए। आपदा के समय किसी को भी आवश्यकता पड़े तो पुलिस शीघ्र मदद को पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गठित टीम के अधिकारियों को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित करने के निर्देश दिए। वहां अल्मोड़ा सीओ मातवर सिंह रावत, रानीखेत सीओ तपेश कुमार चंद आदि थे।
उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित
अल्मोड़ा। अपराध गोष्ठी के दौरान एसएसपी पंकज भट्ट ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कार्मिकों को सम्मानित किया। जून के महीने में ढाई लाख रुपये से अधिक की गांजा बरामद करने पर एसओजी के कांस्टेबल भूपेंद्र कुमार को मैन ऑफ द मंथ चुना गया।
अल्मोड़ा के कृषि विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार, भावना तिवारी, नीता नेगी को साइबर अपराधों, नशे के विरुद्ध समेत तमाम जागरूकता कार्यक्रम में सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, भतरौंजखान थानाध्यक्ष अनीष अहमद, धारानौली चौकी प्रभारी एआई अमरपाल, एलआईयू एसआई दीपा बिष्ट, पीआरओ हेमा ऐठानी, कांस्टेबल सूरज प्रकाश, राजेश भट्ट, दिगंबर दत्त कापड़ी, हेमंत कुमार, महेंद्र गनघरिया, महेंद्र देवड़ी, त्रिलोक सिंह को भी कोरोना काल में बेहतर कार्य करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed