फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime in Garur

महिला को जान से मारने की धमकी देने के मामले ने पुलिस ने चार अभियुक्त जेल के सलाखों में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Crime in Garur
महिला और उसके नाबालिग पुत्र को धमकाया, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

गरुड़ (बागेश्वर)। एक महिला के घर में घुसकर मारपीट के आरोप में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र बैजनाथ के जिनखोला गांव निवासी गंगा देवी ने थाना बैजनाथ में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि ग्राम पुरुड़ा निवासी उमेश कांडपाल, कृष्णा कांडपाल, हरीश राम और महेश ने उसके घर में घुसकर उसके नाबालिग पुत्र समेत दोनों परिजनों के साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। अगर गांव के कुछ जागरूक लोग बीचबचाव करने नहीं आते तो वह जान से मार देते। थानाध्यक्ष बैजनाथ पंकज जोशी ने बताया कि चारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 354, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर चारों को गिरफ्तार किया गया है जबकि आरोपियों ने मामला निराधार बताया। थानाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed