{"_id":"62ec0af8535e246dea5e1093","slug":"crime-almora-news-hld471386624","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटखने बंदर ने पूर्व फौजी को काटा, हाथ में लगे तीन टांके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटखने बंदर ने पूर्व फौजी को काटा, हाथ में लगे तीन टांके लगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर के विभिन्न मोहल्लों में कटखने बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। नर सिंह बाड़ी स्थित शनि मंदिर रामकृष्ण धाम के पास एक व्यक्ति को बंदर ने काट लिया। व्यक्ति के हाथ में तीन टांके आए हैं।
खगमराकोट के वन सरपंच सुरेंद्र लाल टम्टा ने बताया कि नर सिंह बाड़ी स्थित शनि मंदिर रामकृष्ण धाम के समीप रहने वाले सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त मदन सिंह राणा बुधवार को अपने घर की छत पर टहल रहे थे। इस दौरान वहां घूम रहे बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कटखने बंदर ने उनके हाथ को बुरी तरह नोच डाला जिससे वह घायल हो गए। उनके हाथ में तीन टांके लगे हैं। घायल का ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में इलाज किया गया।
इधर नगर के नर सिंह बाड़ी, ऑफिसर कालोनी, पुलिस लाइन, खगमरा, ढूंगाधारा, सरकार की आली, खत्याड़ी, धारानौला, पूर्वी पोखरखाली, पश्चिमी पोखरखाली आदि क्षेत्रों में बंदरों का आतंक बना हुआ है। कटखने बंदर आए दिन लोगों को काट रहे हैं। स्कूली बच्चों को अकेले आते-जाते देख बंदर उन पर टूट पड़ते हैं। बंदरों के आतंक से बच्चों का अकेले स्कूल आना-जाना मुश्किल हो रहा है। कई बार बंदर लोगों के घरों में घुसकर सामान आदि उठा ले जाते हैं। लोगों ने नगर पालिका से बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।