फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricket Match in Someshwar

Almora News: सिनराकोट ने जीता क्रिकेट मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cricket Match in Someshwar
क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेते सचिन ।संवाद - फोटो : ALMORA
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। लद्युड़ा में शीतकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता शुरू हो गई है जिसका शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी ने किया। पहला मैच डिगरा और दियारी के बीच खेला गया। डिगरा ने पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवर में 28 रन बनाए। जवाब में दियारी ने नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की। मैच का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी। उन्होंने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह, भूपाल मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य डौनी विनोद मेहरा, भाजपा मंडल मंत्री केवलानंद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं आनंद सिंह बोरा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को सोमनाथ वॉरियर और खीराकोट इलेवन के बीच मैच हुआ। खीराकोट ने पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवर में 124 रन बनाए। जवाब में सोमनाथ ने सात विकेट से यह मैच जीत लिया। दीवान बोरा, कैलाश बोरा निर्णायक रहे। आदित्य बोरा ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया जबकि कमल भारती स्कोरर रहे।
विज्ञापन

गुडकंडे और सिनराकोट बी इलेवन ने जीता क्रिकेट मैच
अल्मोड़ा। हवालबाग के मिनी खेल मैदान में बृहस्पतिवार को हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में गुडकंडे ने अपना मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। पहला मैच गुडकंडे और खिरोली के बीच खेला गया। इसमें गुडकंडे ने पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवर में 128 रन बनाए। जवाब में खिरोली 100 रन बना सकी और गुडकंडे ने 28 रन से मैच जीत लिया। इस दौरान संजय बिष्ट, अजय मेहता, वीरेंद्र मेहता, आशु मेहता, मयंक मेहता, दिनेश मेहता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम सभा बेह की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके पहले दिन बृहस्पतिवार को खेले गए मैचों में सिनराकोट बी इलेवन ने मैच जीता। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी और आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश उपाध्याय शमशेर आर्यन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

पहला मैच सिनराकोट बी इलेवन और बेह बी टीम के बीच खेला गया। इसमें सिनराकोट बी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर 12 ओवर में 169 रन बनाए। जवाब में बेह बी 129 रन बना पाई और सिनराकोट बी इलेवन ने 58 रन से मैच जीत लिया। संजय बिष्ट ने संचालन किया। इस दौरान संदीप भाकुनी, दीपक भाकुनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed