फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricket in SSJ University Almora

एसएसजे विवि की अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cricket in SSJ University Almora
अल्मोड़ा में एसएसजे विवि अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों स? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता स्थानीय स्टेडियम में शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की टीम ने राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर को 190 रन से पराजित किया। इससे पहले मुख्य अतिथि विवि के कुलसचिव सुधीर बुड़ाकोटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

टास जीकर पहले बल्लेबाजी कर अल्मोड़ा परिसर की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। इसमें कमलेश ने 114 गेंद में 103 रन, मोहित ने 35 गेंद में 55, मुकेश ने 51 गेंद में 39 रन का योगदान दिया। सोमेश्वर के गेंदबाज गौरव ने आठ ओवर में 54 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा कर सोमेश्वर की टीम 16.1 ओवर में 83 रन पर सिमट गई। अल्मोड़ा परिसर ने उद्घाटन मुकाबला 190 रन से जीत लिया। अल्मोड़ा के गेंदबाज हर्षित वर्मा, कुनाल शैली, तनिष्क बिष्ट ने दो-दो विकेट लिए। दीपक रौतेला, मोलिक मेहरा निर्णायक, स्कोरर चेतन बिष्ट, अरुण कुमार, अमन अधिकारी थे। वॉलीबाल प्रशिक्षक श्याम भट्ट ने संचालन किया। विशिष्ट अतिथि डीएसडब्ल्यू प्रो. इला साह, विवि के क्रीड़ा प्रभारी और आयोजक सचिव लियाकत अली खान, विवि की टीम के चयनकर्ता शैलेंद्र सिंह, हरीश गोस्वामी, डॉ. जगदीश कोहली, हरेंद्र प्रसाद, विनीत बिष्ट, निर्मल रावत, निर्मला जोशी, मनोज कनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed