फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricket in Ranikhet

भिटारकोट में ब्लाक प्रमुख किरौला ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cricket in Ranikhet
भिटारकोट में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती गांव में भिटारकोट प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसमें मेजबान भिटारकोट की टीम ने कुलसीबी को हराया। ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कर खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। उद्घाटन मुकाबले में भिटारकोट ओल्ड इज गोल्ड क्लब ने कुलसीबी की टीम को हराया। भिटारकोट में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन द्वाराहाट के ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेलों के माध्यम से सौहार्द भी बढ़ता है। बाद में उन्होंने ग्राम प्रधान संजू नेगी के साथ गांव का भ्रमण कर जनसमस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास के लिए प्रमुख के सम्मुख कई मांगें रखी। प्रमुख किरौला ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed