{"_id":"66674282e87a6424ca0da7d1","slug":"cowshed-proposal-did-not-go-further-than-files-almora-news-c-232-1-alm1002-113039-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: फाइलों से आगे नहीं बढ़ा गोशाला का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: फाइलों से आगे नहीं बढ़ा गोशाला का प्रस्ताव
Mon, 10 Jun 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
लोअर माल रोड पर घूमते लावारिस पशु।
अल्मोड़ा। जिले में लावारिस जानवरों को आश्रय देने के लिए गोशाला निर्माण की योजना फाइलों में धूल फांक रही है। छह माह बाद भी 12 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिल सकी है।
नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वामियों की ओर से छोड़े लावारिस जानवर लोगों की परेशानी का सबब बने हुए। पशुपालन विभाग ने इन पशुओं को रहने और चारे की व्यवस्था के लिए जिले के विकासखंडों में पांच स्थानों पर भूमि चयन कर शासन को गोशाला निर्माण का प्रस्ताव भेजा। सितंबर 2023 में भेजे 12 करोड़ रुपये का प्रस्ताव फाइलों से आगे नहीं बढ़ सका है।
चार गोशालाओं का भी होगा विस्तार
अल्मोड़ा। जिले में अल्मोड़ा नगर, मासी, ज्योली, स्याल्दे में संचालित चार गोशालाओं का विस्तार होगा। प्रस्ताव में इन गोशालाओं के विस्तार की भी योजना है। क्षमता बढ़ने से यहां अधिक पशु के रहने और खाने की व्यवस्था हो सकेगी।
विज्ञापन
यहां मिली गोशाला के लिए जमीन
अल्मोड़ा। पशुपाल विभाग ने गोशाला निर्माण के लिए भैसवाड़ा, द्वाराहाट, भैंसियाछाना, भिकियासैंण, ताकुला स्थानों पर भूमि का चयन कर लिया है। इन स्थानों पर निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसे अब स्वीकृति का इंतजार है।
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अल्मोड़ा डॉ डीके शर्मा ने बताया कि भूमि का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण शुरु होगा। अन्य स्थानों पर भूमि चयनित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।