{"_id":"64305d56f15e5a8061013876","slug":"covid-alert-in-almora-almora-news-c-8-1-105530-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में पैर पसारने लगा कोरोना, अधूरी तैयारी के साथ हो रहा है सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में पैर पसारने लगा कोरोना, अधूरी तैयारी के साथ हो रहा है सामना
Fri, 07 Apr 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। डेढ़ माह बाद फिर से जिले में कोरोना ने दस्तक दी है लेकिन यहां कोरोना से सामना करने के इंतजाम नाकाफी हैं। जिले में वैक्सीन तक उपलब्ध नहीं है तो यहां जांच भी पूरी तरह ठप है। ऐसे में जिले के 50 से अधिक टीकाकरण केंद्रों में ताले लटके हैं। इसी बीच पर्यटक सीजन शुरू हो गया है और मैदानी क्षेत्रों से काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। लेकिन जिले की सीमा पर उनकी जांच के इंतजाम अब तक नहीं किए गए हैं। ऐसे में जिले में कोरोना का खतरा बढ़ गया है और स्वास्थ्य विभाग अधूरी तैयारी के साथ कोरोना का सामना करने के दावे कर रहा है।
बृहस्पतिवार को नैनीताल जिले के गरमपानी में हुई जांच में अल्मोड़ा जिले की दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं, जिन्हें उनके आवास पर होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना की दस्तक के बाद भी विभाग लड़खड़ाती स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के बीच इससे निपटने के दावे कर रहा है। जिले में बीते एक माह से कोरोना वैक्सीन नहीं है जिससे 50 से अधिक टीकाकरण केंद्रों में ताले लटके हैं। अब भी जिले में डेढ़ लाख लोगों को बूस्टर डोज लगनी है। लोग वैक्सीन लगाने टीकाकरण केंद्रों में पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। जहां पूर्व में जिले भर में कोरोना की एक हजार से अधिक जांच होती थीं, वहीं अब सैंपलिंग पूरी तरह ठप है। यहां तक कि अस्पतालों में पहुंचे संदिग्धों की जांच करने से भी हाथ पीछे खींचे जा रहे हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद भी अब तक जिले में विभाग कोरोना की एडवाइजरी जारी नहीं कर सका है।
सीमा पर जांच पूरी तरह ठप
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी में पर्यटक सीजन शुरू हो गया है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक पहुंचने लगे हैं। पूर्व में कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए जिले की सीमा में जांच की व्यवस्था थी। मोरनोला, मोहान, लोधिया और भुजान में स्वास्थ्य विभाग जिले में प्रवेश करने वाले लोगों की स्क्रीनिंग के साथ ही कोरोना जांच कर रहा था जो अब पूरी तरह ठप है। अल्मोड़ा आगमन पर नैनीताल जिले में हुई जांच में जिले के दो संक्रमित निकले हैं। इन हालात में विभाग की यह हीलाहवाली जिले के लोगों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
मास्क का भी नहीं हो रहा प्रयोग
अल्मोड़ा। जिले में फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग से लेकर आम लोग भी इससे बेखौफ हैं। न तो स्वास्थ्य कर्मी मास्क का प्रयोग कर रहे हैं और ना ही स्वास्थ्य कर्मी। अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीज भी मास्क से परहेज कर रहे हैं। विभाग ने इसकी एसओपी जारी नहीं की है।
ताड़ीखेत विकासखंड की दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं, जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जल्द कोरोना गाइडलाइन जारी होगी। वैक्सीन की डिमांड दी गई है। मिलते ही टीकाकरण शुरू होगा। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।