{"_id":"6939b7bfc956b300fc08689a","slug":"court-will-be-held-regularly-pending-cases-will-have-to-be-settled-by-march-almora-news-c-231-1-shld1005-120575-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नियमित लगेगी कोर्ट, मार्च तक निपटाने होंगे लंबित वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नियमित लगेगी कोर्ट, मार्च तक निपटाने होंगे लंबित वाद
Wed, 10 Dec 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति और राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति, न्यायालयों में लंबित वाद और राजस्व वसूली बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम आकांक्षा कोंडे ने विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा। नियमित रूप से कोर्ट लगाते हुए मार्च तक सभी लंबित वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को फिटनेस, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग एवं अन्य मामलों में चलानी कार्रवाई बढ़ाने और मार्च तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने को कहा। आबकारी अधिकारी को शराब की अवैध तस्करी रोकने के लिए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
खाद्य पूर्ति अधिकारी को गलत राशन कार्ड जारी करने वाले कर्मचारियों पर उचित कार्रवाई करने को कहा। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडर के उपयोग पर रोक लगाने के लिए नियमित निरीक्षण करने, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रोजमर्रा के उपयोग की सामग्री, सरकारी सप्लाई की वस्तुओं की सैंपलिंग बढ़ाने को कहा। नगर निकायों और जिला पंचायत को राजस्व वृद्धि पर विशेष ध्यान देने, सफाई व्यवस्था अधिक चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। सभी एडीएम को बकायेदारों से प्रभावी वसूली करने और 15 दिन से लंबित प्रमाण पत्रों की समीक्षा कर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी, अनिल चन्याल, ललित मोहन तिवारी आदि मौजूद रहे।