फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Court sent jailers to jail on order

कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेजा

Wed, 05 Apr 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 05 Apr 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन

फर्जी रमन्ना बनाकर एक ट्रक चीड़ के गिल्टों के साथ पकड़े गए चालक समेत दो आरोपियों को वन कर्मियों ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

मालूम हो कि वन कर्मियों की टीम ने मंगलवार तड़के आरतोला के समीप ट्रक संख्या यूके-01-सीए-0658 से चीड़ के गिल्टे बरामद किए थे।

टीम ने जगत सिंह गैड़ा (48) पुत्र बहादुर सिंह निवासी गैराड़ और चालक गोपाल राम पुत्र धनी राम निवासी भगरतोला के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 यथा संशोधित की धारा 26, 41, 42, उत्तराखंड अधिनियम अभिनव नियमावली 2012 की धारा 28 (2) में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने फर्जी रमन्ना छपवाकर उसमें रेंजर और सहायक लौंगिक प्रबंधक (जीएलए) के फर्जी हस्ताक्षर कर रखे थे। कनारीछीना के रेंजर हरीश टम्टा ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed