{"_id":"65171a7f33e8e735340212a4","slug":"court-given-judgment-almora-news-c-232-1-shld1002-3518-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: बाइक चोरी करने के तीन आरोपी दोष मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: बाइक चोरी करने के तीन आरोपी दोष मुक्त
Sat, 30 Sep 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम की अदालत ने बाइक चोरी कर इसे बेचने के तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया है। आरोपियों के अधिवक्ता गजेंद्र मेहता और बीपी पंत ने बताया कि 19 दिसंबर 2018 को पुलिस ने चितई के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक को रोका और चालक से इसके दस्तावेज मांगे। वह दस्तावेज नहीं दिखा सका।
शक के आधार पर चालक से पूछताछ की तो उसके साथ ही बाइक में सवार दो अन्य लोगों ने इसे दिल्ली से चुराने की बात कही। तीनों इसे बेचने की फिराक में थे। तब पुलिस ने तीनों आरोपियों पारस सिराड़ी, हिमांशु बिष्ट निवासी ग्राम सिराड़ अल्मोड़ा और मनोज रावत निवासी भनोली अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। तब से यह मामला न्यायालय में चल रहा था। शुक्रवार को फैसला आया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम ने सभी पक्षों, गवाहों को सुनने और साक्ष्यों का परिशीलन करने के बाद तीनों को दोषमुक्त करार दिया। संवाद