फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Could not build two km motorway

आठ साल में भी नहीं बन सका दो किमी मोटर मार्ग

Mon, 07 Aug 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 07 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Could not build two km motorway
road block in uttarakhand

रानीखेत (अल्मोड़ा)। हैड़ाखान-दाड़मी-बधाण दो किमी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया है। जिस कारण ग्रामीण तीन से चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर किसी तरह चिलियानौला बाजार पहुंचते हैं। बताया गया है कि वन भूमि की औपचारिकताएं पूरी नहीं होने से मार्ग का निर्माण कार्य लटका हुआ है। राज्य सेक्टर से इसके लिए 70 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। 

विज्ञापन


चिलियानौला क्षेत्र की आबादी निरंतर बढ़ रही है, लेकिन इस बाजार से जुड़े बधाण, दाड़मी गांव यातायात सुविधा से नहीं जुड़ सके हैं। जालली-मासी मोटर मार्ग के अलावा यहां अन्य कोई भी स्थानीय संपर्क मार्ग नहीं है। आठ साल पूर्व यहां के लिए हैड़ाखान-दाड़मी-बधाण मोटर मार्ग के नाम से दो किमी सड़क मंजूर हुई।
विज्ञापन


इसके लिए 70 लाख रुपये भी राज्य सेक्टर से स्वीकृत हुए थे, किंतु इस सड़क का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। लोनिवि निर्माण खंड से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व वन भूमि का प्रस्ताव वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं को भेजा गया था। वहां से 11 मामलों पर आपत्तियां प्राप्त हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आपत्तियों का निराकरण करके प्रस्ताव वन संरक्षक अल्मोड़ा के माध्यम से भेजा गया,लेकिन नोडल अधिकारी के स्तर से फिर आपत्तियां आ गईं। विभाग ने संपूर्ण आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को भेजा है, लेकिन लंबे समय बाद भी मंजूरी नहीं मिल सकी है। चिलियानौला के वरिष्ठ व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता विपिन चंद्र शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों को दिक्कतें हैं, लेकिन विभागों को कोई सरोकार नहीं है। शीघ्र मार्ग नहीं बना तो आंदोलन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed