{"_id":"57ec00154f1c1ba774573dcc","slug":"corrupt-repressive-government-overthrow-congress-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्ट, दमनकारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंके : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्ट, दमनकारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंके : भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 28 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
घेरा डालो-डेरा डालो अभियान में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने राज्य में सत्तारूढ़ भ्रष्ट और दमनकारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंके का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार अपने चंद लोगों को महत्व देकर प्रदेश में लूट मचा रही है। जिससे प्रदेश का आम जनमानस त्रस्त है। श्री भट्ट नंदादेवी मंदिर प्रांगण में भाजयुमो द्वारा कांग्रेस सराकर के खिलाफ आयोजित डेरा डालो-घेरा डालो कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले प्रांतीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर में गर्जना रैली निकाली।
विज्ञापन
एलेक्जेंडर गेट से शुरू हुई गर्जना रैली मुख्य बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर प्रांगण पहुंची। विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस में पहुंचे मोर्चा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। नंदादेवी मंदिर प्रांगण में हुई सभा में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यह सरकार प्रदेश को लूटने में लगी है। चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि युवा शक्ति ही प्रदेश की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने में सक्षम है। उन्होंने कांग्रेस सरकार को युवा विरोधी करार दिया। सभा में पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, मोर्चा प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखेजा, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, सह संयोजक कुमाऊं विनीत बिष्ट, मनोज जोशी आदि ने विचार रखे। संचालन मोर्चा महामंत्री कमल बिष्ट आर सुनील बिष्ट ने किया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक रेखा आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, अरविंद बिष्ट, रमेश बहुगुणा, मंजू बिष्ट, सुभाष पांडे, अजीत कार्की, दिनेश बिष्ट, रवि रौतेला, धर्मेंद्र बिष्ट, प्रदेश मंत्री इंद्र लुंठी, आनंद डंगवाल, रवि बनौला, राजा अंडोला, गणेश बिष्ट, अशोक कनवाल, सचिन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन