{"_id":"5e74fb8b8ebc3e77442bc84e","slug":"corona-virus-alert-in-almora-almora-news-hld3779399131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित के पहुंचने की सूचना पर अस्पताल में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित के पहुंचने की सूचना पर अस्पताल में मची अफरातफरी
विज्ञापन
अल्मोड़ा बाजार में एक दवा की दुकान में मास्क और सैनेटाइजर खरीदने वालों की लगी भीड़।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीज के आने की खबर से हड़कंप मच गया। अस्पताल में इस दौरान अफरातफरी मच गई और लोग भयभीत होने लगे। सूचना मिलने पर बाजार में भी लोग जानकारी लेने लगे। कुछ देर बाद जब अस्पताल प्रशासन ने बताया कि यह सिर्फ डेमो है तो लोगों ने राहत की सांस ली।
कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और तैयारियों को परखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जिला अस्पताल में एक सूक्ष्म मॉक ड्रिल की गई। सबसे पहले कंट्रोल रूम में कोरोना वायरस संक्रमित संदिग्ध की सूचना मिली। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित व्यक्ति को एंबूलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान डॉक्टरों द्वारा संदिग्ध को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया और उसकी जांच की गई। सूचना मिलने के बाद डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने ब्रीफिंग कर तैयारियों और कमियों के बारे में चिकित्साधिकारियों से कंट्रोल रूम में जानकारी ली। डीएम ने बताया कि मॉक ड्रिल संतोषजनक रही।इस अवसर पर एडीएम बीएल फिरमाल, सीएमओ डॉ. सविता हयांकि, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. दीपाकंर डेनियल, डॉ. आरसी पंत, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे।
बैंक भी कर रहा ग्राहकों को सैनिटाइज
अल्मोड़ा। बैंकों में पहुंचने वाले ग्राहकों को भी अब बैंक प्रबंधन सैनिटाइज कर रहा है। शुक्रवार को सबसे ज्यादा भीड़ वाले बैंक एसबीआई में पहुंचे ग्राहकों को सैनिटाइज किया गया।