{"_id":"5f75da998ebc3e9bbe712d43","slug":"corona-infection-in-district-completely-under-control-bhadoria-almora-news-hld3989015178","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में: भदौरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में: भदौरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। वर्तमान में चल रहे कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के समन्वय से आयोजित वेबिनार में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिले में कोविड-19 की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण जिले में पूरी तरह नियंत्रण में है। स्वास्थ्य, पुलिस, जिला प्रशासन टीम भावना से काम कर रहा है।
उन्होंने लोगोें से समय-समय पर जारी हो रही गाइडलाइन के अनुसार कार्य करने की अपील की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने लोगों से पुलिस प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सविता ह्यांकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश पुरोहित, डॉ. दीपांकर डेनियल, पैथोलॉजिस्ट डॉ. दीपा आर्या, चेस्ट फिजिशियन डॉ. एके जोशी ने कोविड-19 के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों के साथ साझा कीं।
उन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और इससे बचाव के उपाय बताए। होम आइसोलेशन, कोराना संक्रमित से ठीक हुए लोगों और कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को क्या-क्या प्रोटोकाल अपनाने चाहिए इस बारे में बताया। उन्होंने वेबिनार से जुड़े कई लोगों के सवालों और उनकी शंकाओं का समाधान किया। संचालन सोनाली मल्ला ने किया। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से प्रीतम गुप्ता आदि मौजूद थे।