फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona in ranikhet

ऐना गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कुंवाली बाजार तीन दिनों के लिए बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Corona in ranikhet
ऐना गांव में मेडिकल टीम के साथ पहुंचे तहसीलदार दलीप सिंह। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती ऐना गांव में प्रवासी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है। क्षेत्र में कोरोना का यह पहला मामला है। ऐहतियात के तौर पर कुंवाली व्यापार मंडल ने तीन दिनों के लिए बाजार बंद करा दिया है। प्रशासन की टीम ने गांव में पहुंच व्यवस्थाएं परखीं और वहां सैनिटाइजेशन भी किया।
विज्ञापन

ऐना गांव में कोरोना पॉजिटिव प्रवासी 26 मई को गुरुग्राम से लौटा था। बताया जा रहा है कि उसे होम क्वारंटीन पर रखा गया था। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि 31 मई को उसे सांस लेने में तकलीफ हुई तो जिला मुख्यालय से पहुंची स्वास्थ्य टीम ने उसे बेस अस्पताल में आइसोलेट कर दिया। सैंपल जांच के लिए भेजा गया। चार जून को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना का मामला आने के बाद ग्रामीणों में भय है। व्यापार मंडल ने तीन दिन तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। बीडीसी सदस्य दीपक कन्नू साह ने बताया कि ग्रामीणों को कोरोना को लेकर जागरूक किया गया है। ग्रामीणों से भय के बजाय सावधानी बरतने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि दूसरों से सुरक्षित दूरी पर रहकर ही कोरोना से बचा जा सकता है। कई जागरूक ग्रामीण भी जागरूकता अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव वेटर के परिवार की भी होगी कोरोना जांच
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां चिलियानौला स्थित एक रेस्ट हाउस में कोरोना पॉजिटिव निकले वेटर के परिवार को भी प्रशासन ने संस्थागत क्वारंटीन कर दिया है। सुबह वेटर की पत्नी और दो बच्चों को यहां होटल में स्थित संस्थागत क्वारंटीन केंद्र लाया गया। अब तीनों के सैंपल की कोरोना जांच होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला अस्पताल कर्मी समेत 10 परिजन क्वारंटीन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा के कर्मचारी के बेटे की रिपोर्ट कोरोना शुक्रवार को पॉजिटिव आने पर युवक के परिजनों समेत युवक के संपर्क वाले परिवार के 10 लोगों को संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया है। शनिवार को अस्पताल के कर्मचारी सहित परिवार के अन्य दस लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। कर्मचारी के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भी भय का माहौल है। यहां जिला अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी का बेटा पिछले दिनों दिल्ली से लौटा था। क्वारंटीन के बाद उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को जिला अस्पताल में भी भय का माहौल रहा। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन उसके परिवार के दस लोगों को संस्थागत क्वारंटीन कर दिया गया हैं। संपर्क में आने की शंका को देखते हुए शनिवार को सभी के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed