{"_id":"5f2ee6238ebc3e3cc2056f10","slug":"corona-in-almora-almora-news-hld3927215158","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन अधिकारी समेत आठ लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन अधिकारी समेत आठ लोग संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में दो दिनों की राहत के बाद शनिवार को फिर कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। शनिवार को आपदा प्रबंधन अधिकारी समेत आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मरीजों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद अब उनके संपर्क में आए अन्य लोगों को चिन्हित किया जा रहा है।
जिले में पिछले दो दिनों से लगातार कोरोना का कोई मामला न आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली थी, लेकिन शनिवार को दो दिनों बाद आठ लोगों में कोरोना की पुष्ठि हुई है। जानकारी के अनुसार जिले के आपदा प्रबंधन अधिकारी पिछले चार अगस्त को हल्द्वानी से लौटे थे। दूसरे जिले से आने पर उनकी कोरोना जांच की गई। इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं अन्य तीन मरीज रानीखेत के हैं, जो पूर्व में संक्रमितों के हाईरिस्क कांटेक्ट में थे। बरेली से लौटे तीन मजदूरों और एक अन्य हवालबाग ब्लॉक का पुरुष भी पिछले दिनों पुणे से लौटा था। शनिवार को आए कुल आठ मरीजों के साथ अब जिले में संक्रमितों की संख्या 352 पहुंच गई हैं। जिसमें से 309 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि अब भी 40 मरीज एक्टिव हैं। जानकारी के अनुसार सभी मरीजों की रिपोर्ट बेस अस्पताल की ट्रूनेट मशीन में पॉजिटिव आई है। अब प्रशासन संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए अन्य लोगों को चिन्हित करने में जुट गया है।