{"_id":"5e7cc7ad8ebc3e6faa49ea81","slug":"corona-in-almora-almora-news-hld3784352129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी नहीं पहुंची पहाड़ में दवाएं, दवा विक्रेता और रोगी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी नहीं पहुंची पहाड़ में दवाएं, दवा विक्रेता और रोगी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण की आशंका से लोग सहमे हैं लेकिन पहाड़ के चार जिलों में बृहस्पतिवार को भी दवा की दुकानों में भारी भीड़ रही लेकिन चौथे दिन भी कई दवाएं नहीं मिल सकीं। इस कारण दवाओं का इंतजार कर रहे दवा विक्रेता और मरीज परेशान रहे। बाजार में सैनिटाइजर और मास्क भी खत्म हो चुके हैं।
ट्रांसपोर्टेशन न होने से आ रही दिक्कत के कारण अल्मोड़ा में ही करीब 200 दुकानों में दवाओं की कमी होने लगी है। पहाड़ के चारों जिलों में दवा की करीब 700 दुकानें हैं। अल्मोड़ा में दवाओं की दुकानों में मास्क और सैनिटाइजर खत्म हो चुके हैं। इस कारण लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अस्पताल से डॉक्टर दवा लिख रहे हैं लेकिन बाजार में यह दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। ड्रग एवं केमिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि उन्होंने बुधवार को खाद्य आयुक्त पंकज पांडे को दवा विक्रेताओं की समस्या बताई। उन्होंने बताया कि खाद्य आयुक्त ने एक-दो दिन में व्यवस्था ठीक करने का आश्वासन दिया है।
पुलिस कर्मियों और जनसेवा में लगे लोगों को निशुल्क दस्ताने बांटे
अल्मोड़ा। जिला केमिस्ट एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार सुबह कई जगह घूम कर जन सेवा में लगे लोगों, पुलिस कर्मियों, वृद्ध लोगों को निशुल्क दस्ताने बांटे। जिलाध्यक्ष आशीष वर्मा के नेतृत्व में एसोसिएशन सदस्यों ने धारानौला, चौक बाजार, मिलन चौक, मालरोड में घूम-घूम कर सेवा में लगे लोगों को करीब 300 दस्ताने बांटे। इस दौरान राघव पंत, ख्याली पांडे, देवेश पंत आदि रहे।