फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Contribute to development by learning from great men: Tamta

महापुरुषों से सीख लेकर देश के विकास में योगदान दें : टम्टा

Sat, 09 Sep 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 09 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Contribute to development by learning from great men: Tamta
 शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते सांसद अजय टम्टा। संवाद  - फोटो : प्रतीकात्मक
सर्वोदय इंटर कॉलेज का 75वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जैंती (अल्मोड़ा)। सर्वोदय इंटर कॉलेज का 75वां स्थापना दिवस और प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दुर्गा दत्त शास्त्री का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सांसद अजय टम्टा ने मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण कर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी से महापुरुषों से सीख लेकर देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

सर्वोदय इंटर कॉलेज के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर संस्कृति के रंग बिखेरे। कार्यक्रमों का आनंद लेने बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। इस दौरान यहां बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। इस दौरान कई विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने स्टॉल का निरीक्षण किया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, ब्लॉक प्रमुख विक्रम बगड़वाल, डीडीओ एसके पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




25 दिव्यांग, 70 बीपीएल प्रमाणपत्र बनाए

जैंती। शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 25 दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए। ग्राम्य विकास विभाग ने 70 बीपीएल प्रमाणपत्र बनाए। कृषि विभाग को किसान सम्मान निधि के 25 आवेदन प्राप्त हुए। बाल विकास विभाग के माध्यम से एक महिला को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट दी गई। समाज कल्याण विभाग ने 12 आवेदन वृद्धावस्था पेंशन के लिए सत्यापित किए। यूपीसीएल को विद्युत संयोजन के पांच आवेदन प्राप्त हुए। उद्यान विभाग के माध्यम से 60 लोगों को बीज उपलब्ध कराए गए। पूर्ति विभाग ने सात राशन कार्ड में यूनिट अपडेट की। पर्यटन विभाग को होम स्टे योजना के अंतर्गत 12 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो- 09एएलएम16पी- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. दुर्गा दत्त शास्त्री को श्रद्धांजलि देते सांसद अजय टम्टा। संवाद

फोटो- 09एएलएम17पी- शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते सांसद अजय टम्टा। संवाद
-------
सांसद ने विद्यालय के विकास के लिए दो लाख रुपये

अल्मोड़ा। सांसद अजय टम्टा ने सर्वोदय इंटर कॉलेज जयंती में विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। अतिथियों ने विद्यालय में सरस्वती की मूर्ति स्थापित करने वाले पूर्व छात्र डॉ. भीम सिंह नेगी के प्रयासों को भी सराहा। संचालन शिवराज बिष्ट ने किया। वहां कुंदन नगरकोटी, कुंदन बिष्ट, बची सिंह बिष्ट, पूनम पालीवाल, नरेंद्र बिष्ट, श्याम नारायण पांडे मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed