फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Contaminated Water At Jakhandevi

जाखनदेवी क्षेत्र घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होने से लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Contaminated Water At Jakhandevi
अल्मोड़ा जाखनदेवी में नल से निकला गंदा पानी - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नगर में कई स्थानों पर पेयजल लाइनें गंदे नाले से होकर गुजर रही हैं। नाले का गंदा पानी रिसकर लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इस पानी के सेवन से लोगों का स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। लोगों ने जल संस्थान से स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के जाखनदेवी क्षेत्र में कई स्थानों पर पेयजल लाइनें नालियों से होकर गुजरती है। पाइप लाइन में लीकेज होने पर नाले का गंदा पानी रिसकर लोगों के घरों में पहुंच रहा है। जाखनदेवी क्षेत्र में 20 दिनों से दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। दूषित पानी के सेवन से पीलिया आदि बीमारी की शिकायतें मिल रही हैं। लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू ने बताया कि वार्ड के कई घरों में गंदा पानी आने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व जल संस्थान ने पेयजल लाइन को ठीक कराया लेकिन अभी भी दूषित पानी ही आ रहा है। जिससे लोगों में काफी नाराजगी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को इस मामले में एक शिष्टमंडल जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से मिलेगा और उन्हें समस्या से अवगत कराएगा।
विज्ञापन

पिछले 20 दिनों से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इस पानी के सेवन से छोटे बच्चे को परेशानी हो रही है। पानी इतना गंदा है कि खाना बनाने लायक भी नहीं है। जल संस्थान से अनुरोध है कि जल्द समस्या दूर कर स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक जोशी, जाखनदेखी अल्मोड़ा
डेढ़ महीने से घर में गंदा पानी की आपूर्ति होने से दिक्कतें हो रही है। 18 से कम आयु के बच्चों को पीलिया की शिकायतें आ रही है। यदि जल्द स्वच्छ पानी की आपूर्ति नहीं की गई तो स्थिति काफी भयावह हो जाएगी।
- अभिषेक जोशी, जाखनदेखी
लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मोहल्ले में स्वच्छ पान की आपूर्ति की जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न झेलना पड़े। अव्यवस्था दूर की जाए।

- अमित साह, सभासद, जाखनदेखी अल्मोड़ा
जाखनदेवी क्षेत्र में पेयजल लाइन नाले से होकर गुजर रही थी। जिस कारण नाले का पानी रिसकर घर तक पहुंच रहा था। जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर पेयजल लाइन को शिफ्ट कर दिया है।
- विजय बलवंत मेहरा, कनिष्ठ अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed