{"_id":"6444219d6e329e5d25055f38","slug":"consumers-of-lamgada-will-now-get-cylinder-near-home-almora-news-c-8-1-119684-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: लमगड़ा के उपभोक्ताओं को अब घर के नजदीक मिलेगा सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: लमगड़ा के उपभोक्ताओं को अब घर के नजदीक मिलेगा सिलिंडर
Sat, 22 Apr 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा ब्लॉक के उपभोक्ता को अब सिलिंडर भराने के लिए पांच से सात किमी की दौड़ नहीं लगानी होगी। इंडेन गैस सर्विस पहली बार यहां रसोई गैस वाहन भेजने की सुविधा उपभोक्ताओं को दे रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
लमगड़ा ब्लॉक के अनरियाकोट, सत्यों, निसनी, तुलेड़ी, कल्टानी, धारिरौ, सिरसोड़ा समेत 40 से अधिक गांवों के रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। पहली बार लमगड़ा में रसोई गैस का वाहन पहुंचेगा। अब तक यहां रसोई गैस का वाहन न पहुंचने से उपभोक्ताओं को जलना, देवीधुरा सहित अन्य स्थानों पर सिलिंडर भराने जाना पड़ता था। अब इन सभी गांवों के नजदीक वाहन पहुंचेगा जिसके माध्यम से लोग आसानी से सिलिंडर भरा सकेंगे। धारानौला स्थित इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक पान सिंह मेर ने बताया कि लमगड़ा ब्लॉक के कई गांवों में पहले बार रसोई गैस वाहन भेजने की व्यवस्था की गई है जिसका लाभ यहां के उपभोक्ताओं को मिलेगा।
इन क्षेत्रों में गैस सिलिंडर भरवा सकेंगे उपभोक्ता
अल्मोड़ा। रोस्टर के मुताबिक 23 अप्रैल को मल्ली ढौरा, निसनी, कल्मारी, अनरियाकोट, सत्यों, रालाकोट, तुलेड़ी, कल्टानी, धारिरौ, सिरसोड़ा, देवनौला, कपकोट, गैलाकोट और मल्ली बजवाड़ के उपभोक्ता सिलिंडर भरवा सकेंगे। इसी तरह 24 अप्रैल को ठानामठेना, बलमरा, मेलखोल, हटोला, नौरा, बघाड़, टकोली, ढैली, तोली, खरसों, गौना, भटखोला, पुतरा आदि क्षेत्रों में सिलिंडर का वितरण होगा।