फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   construction of pond in the last fase

ऐड़ी गधेरे में 85.75 लाख से जलाशय का निर्माण अंतिम चरण में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
construction of pond in the last fase
स्याही देवी और शीतलाखेत क्षेत्र का ऐड़ी गधेरा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। स्याही देवी और शीतलाखेत क्षेत्र के ऐड़ी गधेरे में सिंचाई विभाग द्वारा 85.75 लाख रुपये से जलाशय का निर्माण किया जा रहा है। इस जलाशय के बनने से जहां क्षेत्र के जल स्रोत रिचार्ज होंगे। वहीं क्षेत्र के आसपास के गांवों को पेयजल की आपूर्ति भी हो सकेगी।
विज्ञापन

यह जलाशय पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। स्याही देवी विकास मंच द्वारा 2004 से स्याहीदेवी और शीतलाखेत के वन क्षेत्र के जंगल के संवर्धन के लिए कार्य किया जा रहा है। यह जंगल 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस जंगल में बांज, बुरांश समेत चौड़ी पत्ती प्रजाति के पेड़ हैं। जिनके संरक्षण के मंच के पदाधिकारी लगातार प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

इस जंगल से करीब 28 जल स्रोत निकलते हैं जो कि कोसी नदी में मिलते हैं। यह क्षेत्र कोसी नदी के रिचार्ज जोन में भी शामिल है।
स्याही देवी विकास मंच के पदाधिकारी गजेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि पिछले कई सालों से ऐड़ी गधेरे में झील निर्माण के साथ ही बरसाती पानी के संरक्षण की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग के पश्चात 2017 में झील की मंजूरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिंचाई विभाग द्वारा ऐड़ी गधेरे में 85.75 लाख लागत से जलाशय का निर्माण किया जा रहा है। विभाग के अधिशासी अभिंयता विनोद कुमार ने बताया कि झील की ऊंचाई 2.8 मीटर, चौड़ाई 25 मीटर और लंबाई 70 मीटर के करीब होगी। झील की क्षमता 2500 से तीन हजार किलो लीटर पानी की होगी। भविष्य में झील से पानी की योजनाएं भी बनाई जा सकती हैं। विभाग ने झील निर्माण का कार्य अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed