फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   construction not completed even after a year

एक साल बाद भी पूरा नहीं हुआ निर्माण 

Fri, 10 Nov 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Fri, 10 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
एक साल से ज्यादा का समय हो गया, लेकिन लोधिया में निर्माणाधीन फूड क्राफ्ट संस्थान का निर्माण अबतक पूरा नहीं हो पाया है। नौ करोड़ एक लाख की इस योजना मेें केंद्र और राज्य की तरफ से अब तक कुल 5.40 करोड़ रुपया ही कार्यदायी संस्था को मिला है। इस धनराशि से फूड क्राफ्ट भवन का ढांचा तो बना लिया गया, लेकिन आगे के काम में प्रगति नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पहाड़ के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने की दृष्टि से वर्ष 2011-12 में लोधिया में फूड एंड क्राफ्ट योजना स्वीकृत हुई थी। योजना पूर्ण होने के बाद संस्थान में स्थानीय और बाहरी जिलों के छात्रों को कॉंटीनेंटल, डंडियन, कुमाऊंनी, गढ़वाली समेत विभिन्न राज्यों के फूड आदि का प्रशिक्षण दिया जाना था।
विज्ञापन


901.11 लाख की इस योजना मेें केंद्र की ओर से 4.75 लाख और राज्य सरकार की ओर से 426.11 लाख रुपये पर्यटन विभाग को पूर्व में ही मिल गए थे, जिसके बाद पर्यटन विभाग ने कार्यदायी संस्था उत्तराखंड अवस्थापना विकास निगम को पैसा मुहैया कराकर काम शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल के लंबे अंतराल में कार्यदायी संस्था ने तीन मंजिला भवन में अध्यापकों और छात्रों के लिए आवासीय भवनों का निर्माण, कक्षा कक्ष, अतिथि गृह, भूमिगत टैंक आदि का निर्माण तो कर लिया। लेकिन एक साल पूर्व पैसा खत्म हो जाने के कारण कक्षा कक्ष, आवासीय भवन में टाइल्स, प्लास्टर, शीशे, खिड़की बनानेे के काम के अलावा रिटर्निंग दीवार आदि का काम पूरा नहीं हो सका, जिससे भवन को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है।


 इधर जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या का कहना है कि 901.11 लाख की योजना में करीब 3.61 करोड़ रुपया और आना है। पैसा नहीं आने के कारण फूड क्राफ्ट का काम रुका हुआ है। पैसा मिलने के बाद कार्यदायी संस्था द्वारा एक साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed