फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Congresssman Protest Over Price Hike

कांग्रेसियों ने खाली सिलेंडर लेकर पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Congresssman Protest Over Price Hike
रानीखेत में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा/सोमेश्वर/बागेश्वर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को कांग्रेसियों ने महंगाई के विरोध में अल्मोड़ा और बागेश्वर में खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा में मालरोड स्थित पेट्रोल पंप पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार सत्ता में काबिज हुई है तब से लगातार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलिंडरों के दाम बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा के शासन में पेट्रोल और डीजल के दामों ने 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर लिया है। पिछले दिनों मोदी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर कुछ मूल्य कम कर जनता को ठगने की कोशिश की है लेकिन जनता सरकार की चालाकी को समझ रही है। महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि खाद्य तेल और दालों सहित दैनिक उपभोग की प्रत्येक वस्तुओं के मूल्य आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। वहां पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला महासचिव गीता मेहरा, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडेय आदि थे। वहीं, सोमेश्वर में कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप के सामने सिलिंडर और बाइक में माला पहनाकर महंगाई का विरोध किया। वहां पर ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालम भाकुनी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष दीपक बोरा, नयाय पंचायत अध्यक्ष हीरा मेहता आदि थे। इधर, बागेश्वर में पार्टी जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसी नगर के माल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर धरने में बैठे। पाठक ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम तो तेजी से बढ़ाए अब मामूली कमी की जा रही है। रसोई गैस की कीमतें हजार रुपया प्रति सिलिंडर तक जा पहुंची है। जिसके कारण आम आदमी पर महंगाई का बोझ पड़ रहा है। जब तक सरकार ईंधन की कीमतों में कमी नहीं करेगी कांग्रेस जनता के मुद्दे को लेकर संघर्ष करते रहेगी। वहां पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, युुवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी, बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत आदि थे।
विज्ञापन

रानीखेत और द्वाराहाट में भी महंगाई का विरोध
रानीखेत/द्वाराहाट। रानीखेत नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिलिंडर कंधे पर उठाकर प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा सरकार के राज में महंगाई से जनता त्रस्त है। खाद्य पदार्थों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। वहां पर जिलाध्यक्ष महेश आर्या, प्रमोद जोशी, सोनू सिद्दीकी, जतिन जयाल, हेमंत माहरा आदि थे। वहीं, ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वाराहाट की ओर से आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने किया। वहां पर प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह नेगी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपक बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष दिगंबर बिष्ट, प्रवक्ता नारायण रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ईश्वर नेगी, सेवा दल जिला प्रभारी जगदीश भट्ट, निर्मल मठपाल, हेम मठपाल आदि थे।

सोमेश्वर पेट्रोल पंप के समीप धरने पर बैठे कांग्रेसी।

सोमेश्वर पेट्रोल पंप के समीप धरने पर बैठे कांग्रेसी।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed